मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) !विकासखंड मनेंद्रगढ़ अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला सरभोका, संकुल नागपुर की शिक्षिका श्रीमती कंचन सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए हमेशा सराहा जाता है। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा हाल में ही आयोजित सम्मान समारोह के दौरान श्रीमती सिंह को शिक्षा विशिष्ट सेवा सम्मान 2020 करोना वारियर्स एवं ग्रामीण अंचल में महिलाओं को जागरूक के कारण 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथिआशीष गौतम सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर उपस्थित थे।ऑनलाइन मंचीय कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्थापक डॉ शिव नारायण देवांगन शिक्षकों के समग्र विकास में पूर्णता सहयोग प्रदान करते हैं।इसके साथ ही श्रीमती कंचन सिंह के द्वारा बच्चों के अध्ययन- अध्यापन से संबंधित ऑनलाइन क्लास एवं नित नए नवाचारों को बच्चों के साथ साझा करते हुए उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती आ रही है।

Categorized in: