रामनुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पदोन्नति,पुरानी पेंशन सहित शिक्षक (एल बी संवर्ग ) की मांग को बजट सत्र में उठाने हेतु सभी विधायकों से मांगेंगे समर्थन, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष बिशाल दत्त चौबे ने बताया कि सरकार के जनघोषणा पत्र में पदोन्नति, क्रमोन्नति,वेतन विसंगति एवं पुरानी पेंशन को बहाल करने को शामिल किया गया था , दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक सभी मांग लम्बित है, जिनके निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सभी 90 विधायकों को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपकर जल्द निर्णय लेने की मांग करेगा,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बजट सत्र के पूर्व 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच,जनघोषणा पत्र की प्रति संलग्न कर सभी को मांगपत्र सौंपा जाएगा।

बिशाल दत्त चौबे ने बताया है कि प्रदेश, संभाग, जिला, ब्लॉक व संकुल पदाधिकारियो के साथ शिक्षक समूह अपने क्षेत्रीय विधायक को जनघोषणा पत्र की प्रति के साथ अपनी मुख्य मांग सौपते हुए उन्हें पूरा कराने हेतु विधायक से पहल करने का आग्रह करेंगे, ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण करने की मांग को शामिल किया गया है।

प्रांतीय संघ के निर्णय के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष बिशाल चौबे एवं संगठन के पदाधिकारी और शिक्षकों के साथ विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह को मांगो का ज्ञापन सौपने की रणनीति बना ली गई है एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा जाएगा।

ब्लाक अध्यक्ष बिशाल चौबे ने बताया कि संकुल से लेकर प्रान्त स्तर के सभी पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य किया गया है, जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर तिथि तय किया जाएगा तिथि तय होते ही सभी को अवगत कराया जावेगा एवं भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों का ज्ञापन सौपेंगे।

Categorized in: