रंजीत सोनी राजपुर ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सचिव तेजराम कौशिक ग्राम पंचायत मरकाडांड़ ने पंच पति शिक्षक संकुल समन्वयक जीवधन प्रसाद जायसवाल के ऊपर आरोप लगाया है कि पंच पति जीवधन जायसवाल एक शिक्षक होने के साथ-साथ शासकीय कर्मचारी है जिसकी पत्नी आशा देवी मरकाडांड़ के वार्ड क्रमांक 01 से पंच है लेकिन पंच पति शिक्षक के द्वारा स्वयं को पंच बताकर लगातार पंचायत के ग्राम सभा बैठकों में उपस्थित रहना,ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा के कार्यो में बाधा पहुंचाना,इसके अलावा पंचायत के ग्राम सभा बैठक के दौरान कार्यों के रूप रेखा का वाचन करना,मनरेगा के कार्यों में अपने परिवार वालों के नाम से हाजिरी भरने को दबाव डालना, रोजगार सहायक से ग्राम पंचायत में चल रहे मनरेगा के कार्यों का मस्टररोल देखने की मांग करना और लगातार ग्राम रोजगार सहायक सचिव को हटाने की धमकी देना इन सभी बातों से परेशान होकर ग्राम पंचायत मरकाडांड़ में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक सचिव ने कई बार शिक्षक के खिलाफ राजपुर जनपद सीईओ के समक्ष शिकायत की लेकिन शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिस से आहत होकर ग्राम रोजगार सहायक ने अब शिक्षक की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर के साथ-साथ बलरामपुर कलेक्टर के समक्ष की है शिकायत किया गया देखने वाली बात होगी कि रोजगार सहायक सचिव की शिकायत के बाद विभाग व बलरामपुर कलेक्टर शिक्षक के ऊपर किस प्रकार की कार्यवाही करते हैं।

कुंवर साय,खंड शिक्षा अधिकारी राजपुर

हमारे पास ग्राम पंचायत रोजगार सहायक सचिव मरकाडांड़ के द्वारा पंच पति शिक्षक व संकुल समन्वयक जिवधन जायसवाल के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुई है जो जांच का विषय है जांच कराने के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे उस अनुसार कार्यवाई की जाएगी।

Categorized in: