राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर

बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। शासन के निर्देशानुसार धान उपार्जन केन्द्रों में किसान धान बिक्री के लिए उत्सुक है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपने धान लेकर पहुंच रहे हैं। धान खरीदी केन्द्र तातापानी में धान बेचने आये ग्राम तातापानी के कृषक श्री विश्वनाथ ने बताया कि उनका पौने छः एकड़ खेती जमीन है। धान विक्रय के लिए 198 बोरी धान लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी से बड़ी राशि मिली थी। जिसका उपयोग उन्होंने खेती-किसानी और घरेलू खर्च में किया था।
कृषक श्री विश्वनाथ ने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अच्छी किमत मिल रहा है, जिससे आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा खरीदी केन्द्र इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र में तौलाई की गई। साथ ही हमालों की भी व्यवस्था है। टोकन भी आसानी से प्राप्त हो जा रहा है, शासन प्रशासन द्वारा टोकन के लिए ऑनलाइन भी सुविधा है, जिससे खरीदी केंद्रों में इंतजार नहीं करना पड़ता, जो बहुत ही सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

Categorized in: