रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहनने हेतु नए कपड़े लेने जाते वक्त दो नवयुवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्राम देवीगंज में हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम देवीगंज के विक्रम पिता राजकुमार(17) विकास सिंह पिता सीताराम सिंह(17) व वीरेंद्र पिता केश्वर 4 जून की शाम 7:30 बजे के लगभग देवीगंज से पिपरौल जा रहे थे तीनों एक ही बाइक में सवार थे उन्हें ग्राम देवगई में एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होना था जिसके लिए वे पिपरौल जा रहे थे जहां से उन्हें शादी में पहन कर जाने के लिए सिलने हेतु दिए गए नए कपड़ें लाना था जिस कपड़े को वे सीलने के लिए दिए थे वही कपड़ा पहन के शादी समारोह में सम्मिलित होना था परंतु तेज रफ्तार से जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर देवीगंज बाजार के आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार विक्रम को एवं विकास सिंह को गंभीर चोट लगी जिन्हें तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां विक्रम को मृत घोषित किया गया वही विकास की स्थिति गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था जहां उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई जिसका अंतिम संस्कार रविवार को देवीगंज में किया गया देवीगंज के दो युवकों के आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Categorized in: