मनेंद्रगढ़ । शहर विकास के मुद्दे व स्वास्थ्य हित को लेकर मनेन्द्रगढ़ के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात के दौरान पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने शहर विकास को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा कर कई सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जिस पर मुख्यमंत्री ने अमल करते हुए मूर्त रूप देने की बात कही। मुलाकात के दौरान केशरवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शहरवासियों को स्वास्थ्य सुविधा को लेकर होने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधा में हो रही कमियों को दूर करने की बात कही। मुलाकात के दौरान राजकुमार केशरवानी ने बीते दिनों मुख्यमंत्री को कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लिखे गए पत्र में शहर को लेकर दिए गए आवश्यक सुझाव का भी जिक्र किया जिस पर प्रदेश के मुखिया ने जल्द से जल्द अमल करने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री और संसदीय सचिव से भी मिले

अपने रायपुर प्रवास के दौरान मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय से भी मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान राजकुमार केशरवानी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की। वही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय से शहर की राजनैतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। मुलाकात के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाफिज मेमन मौजूद थे

Categorized in: