मनेंद्रगढ़ ! शहर विकास के लिए संकल्पित नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने गुरुवार को विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए रिटर्निंग वॉल एवं सीसी रोड का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी है ! मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 में सुरभि पार्क के पीछे स्थित हंसिया नदी के किनारे लागत राशि रु. 26.34 लाख का रिटर्निंग वाल एवं सीसी सड़क का निर्माण कार्य किये जाने हेतु 02 सितम्बर 2021 को समय प्रातः 11:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भूमिपूजन किया । उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल लगातार शहर के विकास के लिए तत्पर रहकर विकास कार्यों को अंजाम दे रही हैं ! नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 में रिटर्निंग बाल एवं सीसी रोड की मांग की जा रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी ! इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर का विकास एक यादगार के रूप में किया जाएगा ! इसी कड़ी में लगातार वे विकास कार्यों को अंजाम दे रही हैं! उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में लगातार शहर में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं ! भूमि पूजन के दौरान वार्ड पार्षद सुनैना विश्वकर्मा सहित मुख्य नगरपालिका अधिकारी इरशाद खान एवं वार्ड वासी एवं नगरपालिका के कर्मचारी अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे !

Categorized in: