बीटी रोड निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों ने अध्यक्ष के प्रति जताया आभार

मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार नगर विकास के लिये संकल्पित है शहर विकास हेतु कभी भी राशि की कमी नही होने देती। जनता द्वारा विकास कार्यों की जो भी मांग की जाती है सरकार द्वारा उक्त मांग को पूरा कर अविलंब उस कार्य को प्रारंभ कर दिया जाता है और आगे भी नगर की जनता के मांग के अनुरूप नगर और वार्ड विकास के कार्य किये जाते रहेंगे। उक्त बातें शहर की प्रथम महिला नगरपालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने वार्ड नं 16 में बीटी सड़क के निर्माण कार्य प्रारंभ करने के बाद कहीं । उन्होंने इस अवसर पर कहा कि उक्त सड़क के नवनिर्माण की मांग वार्ड की जनता द्वारा की गई थी। राशि स्वीकृत होते ही आज कार्य शुरू करवा दिया गया है। अब लोगों को आने जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नही होगी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि पूर्व में भाजपा के अध्यक्ष थे जिनके द्वारा उक्त रोड की राशि को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी गई थी जिसकी जांच चल रही है ! उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बीटी रोड सड़क बनवाया जा रहा है सड़क की जांच होती रहेगी! नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी ने कहा कि वर्तमान में नगरपालिका द्वारा सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे है। पूर्व की भाजपा सरकार ने नगर में काम ही नही कराये अब जब हम लोग विकास कार्य करा रहे है तो उसमें भी इन लोगों को कमियां नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ द्वारा नगर में होने वाले लगभग 2 करोड़ 57 लाख रूपयों के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया था। उसी तारतम्य में शनिवार को वार्ड क्रमांक 16-17 टीवी टावर रोड में आइस फैक्ट्री से लेकर जे.के. सिंह के घर तक 9 लाख 43 हजार की लागत से बीटी रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्य प्रारंभ होने के बाद वार्ड की पार्षद श्रीमती उषा यादव द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल को पुष्प गुच्छ देकर उक्त सड़क निर्माण कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सड़क कार्य निर्माण के अवसर पर वार्ड की पार्षद उषा यादव ने कहा की उक्त सड़क काफी दिनों से खराब थी। वार्डवासियों की मांग थी जिसे देखते हुए सड़क निर्माण कार्य के लिये निवेदन किया गया था जिसे नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल द्वारा अविलम्ब प्रारंभ करा दिया गया गया है।सभी वार्डवासियों की तरफ से अध्यक्ष और नगरपालिका को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं। पूर्व पार्षद शिवनारायण यादव ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा बार-बार टीवी टावर रोड की उक्त खराब सड़क के निर्माण कार्य शिकायत की जाती रही है जिसे देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल से निवेदन किया गया जिस पर कार्य शुरू किया गया है। हमारे द्वारा नपा अध्यक्ष से आग्रह किया गया था जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकार के उक्त सड़क को डामरीकरण किया जा रहा है। जिससे वार्ड वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और वार्ड वासियों ने अध्यक्ष प्रभा पटेल के प्रति आभार प्रगट किया है ! इस अवसर पर पूर्व पार्षद शिव नारायण यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी इशहाक खान, नगरपालिका इंजीनियर पवन साहू, शोभनाथ चक्रवर्ती, मो सुलेमान, रंजन शर्मा, कमल मुखर्जी, प्रशांत तिवारी, स्नेहिल शुक्ला, अनुराग राय, मनीष बुनकर, विमला तिवारी, कमला बघेल, प्रभा मिश्रा जाफरून निशा, ठेकेदार सोहन पोद्दार, आयुष पोद्दार, आदित्य पोद्दार अन्य वार्ड 16, 17 के समस्त वार्डवासी उपस्थिति रहे।

Categorized in: