मनेंद्रगढ़ ! भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भरतपुर विकासखंड के हरचौका के 15 युवाओं ने कांग्रेस की नीति व विधायक गुलाब कमरो की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है ! उल्लेखनीय है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों तीन दिवसीय दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड पहुंचे थे जहां पर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रख कर भूमिपूजन किया! विधायक गुलाब कमरो भरतपुर विकासखण्ड में अपने तीन दिवसीय दौरे के अतिंम दिन 17 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया! उन्होंने कहा कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं! इस दौरान हरचौका मे कांग्रेस की नीति व विधायक के कार्यो से प्रभावित होकर विधायक के समक्ष 15 युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया! कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी युवाओं को विधायक गुलाब कमरों ने कांग्रेस का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि युवाओं के कांग्रेस प्रवेश करने पर हरचौका क्षेत्र में कांग्रेस और मजबूत होगी ! विधायक श्री कमरो ने ग्राम पंचायत महदौली-सतक्यारी में मिट्टी सड़क व पुलिया निर्माण हेतु 9 लाख 1 हजार रुपये तथा ग्राम पंचायत हरचौका में आहाता निर्माण हेतु 7 लाख 46 हजार रुपये का भूमिपूजन किया!

Categorized in: