रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर में तेजी से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण नगर के  विभिन्न स्थानों पर जहां-तहां प्रतिदिन फेंके जा रहे हैं नशीली सिरप है जो नशे के बढ़ते लत की गवाही दे रहे हैं। जिस प्रकार से नगर में युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं यह चिंता का विषय है पुलिस को भी इसके नेटवर्क तक पहुंचने की आवश्यकता है कि आखिर में इतनी बड़ी मात्रा में नशीली सिरप कहां से नगर में आ रहा है। वही समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों नागरिकों को भी युवाओं को नशे के चंगुल से मुक्त कराने के लिए पहल किए जाने के सकता है।

                   गौरतलब है कि नगर में लंबे समय से नशीली कफ सिरप का अवैध कारोबार फल फूल रहा है जिसकी चपेट में युवा वर्ग के लोग आ रहे हैं। नगर के शिव मंदिर घाट, एनीकट के समीप राम मंदिर घाट, फकीरवा नाला पुलिया सहित कई स्थानों पर आपको दर्जनों नशीली कफ सिरप के फेंके हुए सीसी मिल जाएंगे जो इस बात की गवाही देने के लिए पर्याप्त है कि नगर में किस प्रकार से तेजी से नशा का कारोबार बढ़ रहा है। जिस प्रकार से नगर के विभिन्न स्थानों में के नशीली कफ सिरप की खाली सीसी फेंके हुए सहज अंदाज लगा सकते कफ सिरप का कारोबार शहर में फल फूल रहा है।  आसानी से नशा करने वाले युवाओं को मिल रहा है पुलिस को गहराई से इसकी तफ्तीश कर अवैध कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त करने की आवश्यकता है ताकि नगर में अवैध रूप से नशीले पदार्थों का कारोबार फल-फूल न सके।

नशे के गिरफ्त में युवा करते हैं चोरी की घटनाएं- नशे के गिरफ्त में आए युवाओं के पास जब तक पैसा रहता है तब तक खरीद कर नशे का सेवन करते हैं जब पैसा खत्म हो जाता है तो छोटी मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं कई बार नशेड़ी युवक चोरी करते हुए पकड़े गए हैं यदि इसके नेटवर्क को ध्वस्त नहीं किया गया तो नशेड़ी युवक बड़ी घटना को भी अंजाम दे  सकते हैं।

झारखंड से आसानी से उपलब्ध हो जाता है नशीला कफ सिरप- नशा करने वाले युवाओं को झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आसानी से नशीला कफ सिरप उपलब्ध हो जाता है जिसे छत्तीसगढ़ में आकर सेवन करते हैं। झारखंड से  आ रहे नशीले कप सीरप को रोक लगाए जाने की आवश्यकता है

जनप्रतिनिधियों नागरिकों को भी जागरूक होने की जरूरत है- पुलिस के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं को भी युवाओं को नशे की आदत से रोकने के लिए पहल करने की आवश्यकता है जिस प्रकार से बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की लगते जा रही है वह काफी चिंता का विषय है। अब समय आ गया है कि सामूहिक रूप से पहल हो ताकि नशे का कारोबार रुके एवं युवा नशे के  सेवन से दूर हो।

नाबालिग भी कर रहे हैं नशे का सेवन- नशे की बढ़ती लत युवाओं में चिंता का विषय है ही वही नाबालिक भी नशे का सेवन कर रहे हैं। नाबालिगों को भी नशे की दलदल से निकलना समाज एवं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

Categorized in: