शुक्रवार नए साल से नई सब्जी मंडी में सब्जी दुकान लगाने का दिया निर्देश

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर की नई सब्जी मंडी को व्यवस्थित करने के लिए गुरुवार को मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर नगर पालिका कार्यालय के सभागार कक्ष में 50 सब्जी व्यवसायियों को लाटरी के माध्यम से चिट निकलवाकर चबूतरा अलॉट किया है ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने सब्जी व्यवसायियों को समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना काल में जब तक नई सब्जी मंडी व्यवस्थित नहीं हो पाई थी तब तक सब्जी व्यवसाई बीच शहर में कहीं भी अपनी सब्जी की दुकान लगा रहे थे लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और न ही कुछ कहा गया लेकिन अब नई सब्जी मंडी को शेड वगैरह लगवाकर व्यवस्थित कर लिया गया है और व्यवस्था में जो भी कमी होगी उसे भी पूरा कर लिया जाएगा ! एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर ने सब्जी व्यवसायियों को समझाइश देते हुए कहा कि अब नई सब्जी मंडी में सब्जी व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से अपनी सब्जी की दुकान लगाने के लिए चबूतरे का अलॉटमेंट कर दिया गया है अब शुक्रवार नए साल से सब्जी व्यवसाई अपनी दुकान नई सब्जी मंडी में ही नियमित रूप से लगाएंगे ! चबूतरा अलॉटमेंट के बाद भी अगर कोई सब्जी व्यवसाय बीच शहर में सब्जी दुकान लगाकर यातायात को बाधित करता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार रहेगा ! इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद मोहम्मद शाहिद, राजू यादव, अभय तेज बड़ा, गिरधर जायसवाल, अमजद खान, विजय मिश्रा, रितेश महतो सहित काफी संख्या में सब्जी व्यवसाई उपस्थित रहे !

Categorized in: