अम्बिकापुर – अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमाण्डर अम्बिकापुर अजय त्रिपाठी द्वारा अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दूध डेयरी की दुकानों को पूर्ववतः सायं 7 बजे यथावत रखते हुए बंद होने का समय सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। पूर्व के आदेशो में अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दूध डेयरी की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को सायं 5 बजे तक खोले जाने कहा गया था।

शनिवार 23 मई सामान्य अवकाश घोषित
राज्य शासन ने नोबेल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं महामारी विस्तार को रोकने के उद्देष्य से मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन रखने तथा चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में सामान्य अवकाष घोषित किया गया है।

Categorized in: