दतिमा मोड़/सूरजपुर- जिले के ग्राम दतिमा निवासी एक मुस्लिम समुदाय महिला का ऑपरेशन होना था, उनको बी पाजिटिव रक्त खून की तत्काल आवश्यकता थी जो मिशन हॉस्पिटल अंबिकापुर में भर्ती थे। उनके पति ने अनुप जायसवाल को सुबह 11 बजे फोन कर बताया की बी पाजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता है, हिन्दू महासभा के जिला उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल ने तत्काल रक्तदान करने के लिये तैयार हो गये, यह बताना लाजमी होगा की अनुप जायसवाल राई में बतौर रक्तदाता के तौर पर जाने-जाते है और उन्होने इससे पूर्व भी रक्तदान कर चुके हे , सदेव रक्तदान व रक्तदान हेतु प्रेरणा कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाते आये हे, कोरोना लॉक डाउन में अनुप जायसवाल के जनता सेवा की चर्चा पूरे दतिमा, बतरा, नावापारा, कसकेला, चिकनी, बुंदिया सहित पूरे भैयाथान विकासखंड में है। अनुप जायसवाल मोटर साइकिल में लगभग दोपहर 1 बजे अपने मित्र राजेश्वर यादव के साथ मिशन हॉस्पिटल गए और रक्तदान किया, इस प्रकार आज एक जरूरतमंद को रक्त दान कर अनुप ने अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन कर मानवता व नैतिकता की मिसाल पेश की जो की हिन्दू महासभा के लिए एक प्रेरणा है।

जिला उपाध्यक्ष अनुप ने रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एक बार रक्तदान करके देखे जरूरतमन्दो की सेवा करने में आनन्द की अनुभूति होती है। मरीज के परिजनों द्वारा अनुप जायसवाल को तहे दिल से धन्यवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Categorized in: