रायपुर- महापौर श्री एजाज ढेबर ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मुस्लिम धर्मावलंबियों सहित सभी नागरिको को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सकारात्मकता सहित सुख समृद्धि स्वास्थ्य एवं शांति देने की प्रार्थना सर्व शक्तिमान ईश्वर से की। महापौर ने ईद-ए-मिलाद पर्व के शुभ अवसर पर समस्त नागरिकों से रायपुर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है ।
महापौर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे देश में साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ सभी आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भावना के साथ मनाते आये है। यह पर्व देश की सामाजिक व साम्प्रदायिक एकता को निरंतर नई मजबूती देते आया है। महापौर ने ईद मिलादुन्नबी पर्व पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगर हित में चाहिये कि वह रायपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के कार्यो में पूर्ण सकारात्मकता के साथ जुडने का संकल्प ले।

Categorized in: