रायपुर- नगर पालिक निगम, रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने मुस्लिम धर्मावलंबियों सहित सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी पर्व के पावन अवसर पर अपनी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। सभापति ने नागरिकों के जीवन में सुखसमृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने की कामना सर्वषक्तिमान ईष्वर से पावन अवसर पर की है। सभापति ने कहा कि पूरे विष्व में उल्लास व उमंग से मनाये जाने वाले ईद ए मिलाद के पावन पर्व सैकडो साल से पूरे भारत वर्ष में आपसी भाईचारा, सौहार्द, सदभावना, आपसी प्रेम, शांति सहित राष्ट्रीय एकता व अखंडता का जीवंत प्रतीक रहे है।

Categorized in: