0 व्यवस्था देखने शहर की सड़कों पर निकले कलेक्टर 

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। जिला मुख्यालय सुंदर व सुव्यवस्थित बने इस सोच के साथ मंगलवार को  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शहर के कई स्थलों का निरीक्षण कर यहां की सबसे महत्वपूर्ण समस्या पार्किंग व्यवस्था के लिए जहां स्थल चिन्हित करने को कहा है। वहीं उन्होंने इस व्यावसायिक नगरी में व्यापारियों एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुराना बस स्टैंड के खाली पड़े यात्री प्रतीक्षालय व अव्यवस्थित प्रांगण में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। ताकि यहां के व्यापारियों एवं आने वाले ग्राहकों को सर्व सुलभ सुविधा मिल सके। जिले के दूरस्थ से लेकर नजदीकी गांव का दौरा कर वहां के लोगो की हर संभव समस्या का निदान व मांगो का समाधान करने के लिए प्रयासरत कलेक्टर डॉ सिंह अब शहर की व्यवस्थाओ के लिए गंभीर है। उन्होंने सुंदर व व्यवस्थित शहर की अपनी इस सोच को साकार करने के लिए मंगलवार को उन स्थलों का निरीक्षण किया जो फिलहाल अनुपयोगी है जिसकी बेहतर उपयोगिता हो सके इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए है। नगर के मंडी रॉड स्थित मंगल भवन एवं पुराने राशन दुकान का अवलोकन किया।  मंगल भवन जो वर्तमान में अनुपयोगी है, उसकी बेहतर उपयोगिता के लिए कार्य योजना बनाने के लिए कहा जिससे अनुपयोगी मंगल भवन का जन उपयोगी किसी अन्य कार्य हेतु उपयोग में लाया जा सके। वहीं पर स्थित पुराने राशन दुकान का आवश्यक मरम्मत कर राशन दुकान संचालित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर भ्रमण के दौरान कलेक्टर  पुराने बस स्टैंड पहुंचे जहां उन्होंने प्रतीक्षालय का अवलोकन किया। उन्होंने व्यापारियों, ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्री प्रतीक्षालय में सर्व सुविधा युक्त दुकान के लिए मार्किंग कर विभिन्न दुकानों के लिए पार्टीशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, रेलिंग व्यवस्था, गार्डन एवं बेहतर चौपाटी विकास के लिए विशेष कार्य योजना बनाने को कहा जिससे व्यापारियों एवं ग्राहकों को आने जाने सर्व सुलभ सुविधा मिल सके।  निरीक्षण के दौरान एसडीएम  रवि सिंह, सीएमओ सुश्री ज्योत्सना टोप्पो, पार्षद  गैबीनाथ साहू एवं अन्य उपस्थित थे।

 0 समय पर स्कूल में रहे उपस्थित 
 सुभाष चौक स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में  शिक्षक स्कूल से नदारत मिले। जिस पर उन्होंने सभी शिक्षकों को समय में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने छात्रों से नाम पूछा एवं पहाड़ा सुनाने के लिए कहा जिस पर बच्चों ने पहाड़ा सुनाया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के बारे में जानकारी लेकर अच्छे से पढ़ाई  करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Categorized in: