बिश्रामपुर। ग्राम पंचायत अखोराकला के घुटरीपारा में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत अखोराकला के घुटरीपारा निवासी 26 वर्षीय जिधन पिता रामप्रसाद गोंड ने शराब के नशे में बीती रात घर के समीप अमरूद पेड़ में तौलिया के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर लटोरी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने परिजन के हवाले से बताया कि मृतक व उसकी पत्नी शराब के आदि थे और घटना दिवस शुक्रवार को भी दोनों पति पत्नी ने शराब पी रखी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा जिसके बाद युवक ने घर के समीप पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: