गिरजा ठाकुर – अंबिकापुर। चोपड़ा पारा निवासी व्यवसायी आदित्य सिंघल पिता भजन अग्रवाल ने सरगवां जाते समय घर से कुछ फासले पर कमलेश नेत्रालय के सामने से विपरीत दिशा से आ रहे लोगों द्वारा गाड़ी अड़ाकर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी वाहन का गेट क्षतिग्रस्त करने की जानकारी पुलिस को दी है। प्रार्थी ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे वे अपने घर से गाड़ी क्रमांक सीजी 04 एनसी 5075 से सरगवां जाने निकले थे। चोपड़ापारा में कमलेश नेत्रालय के आगे पहुंचे थे तभी गाड़ी क्रमांक सीजी 15 डीटी 7187 में सवार लोगों ने सामने से अपनी गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोका और गालीगलौज करते हुए गाड़ी का दरवाजा तोड क्षतिग्रस्त कर दिए। इसकी जानकारी वह अपने पिता पिता भजन अग्रवाल को फोन पर दिया। इसके बाद उन्होंने डॉयल 112 को इसकी जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही सभी गाड़ी लेकर भाग गए। आरोपितों ने गाड़ी का फोटो लेते समय पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने पर जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने एक नामजद आरोपित सहित अन्य के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।

Categorized in: