0 जिपं सीईओ की अपील, गाइडलाइन का करें पालन

0 जिम्मेदारी का दें परिचय

चंचलेश श्रीवास्तव – सूरजपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की गति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इसकी रोकथाम हेतु तरह तरह के माध्यमो से लोगो को सुरक्षा हेतु न केवल प्रेरित किया जा रहा है। बल्कि आदेशों निर्देशो के पालन हेतु अब पूरी सख्ती बरतने की तर्ज पर कार्रवाई भी की जा रही है। जिले में बेकाबू होती संक्रमण की स्थिति से चिंतित जिला पंचायत सीईओ राहुल देव वीडियो कांफ्रेंसिंग व अन्य माध्यमो से जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जिम्मेदार लोगों से संपर्क कर संक्रमण की स्थिति को काबू में करने की कवायद को गति दिए हुए है। वहीं उन्होंने संक्रमित होने से बचने के लिए जिले के नागरिकों से सतर्ककता बरतने की अपील करते हुए शासन द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु जारी किए गए गाइडलाइन व होम आइसोलेशन का कड़ाई से पालन करने को कहा है।जिपं सीईओ ने लोगो से संक्रमण को रोकने जारी किए गए निर्देशों के पालन का आग्रह करते हुए कहा है कि नियमो का पालन कर खुद भी बचें और परिवार, समाज तथा राष्ट्र को इस वैश्विक महामारी से बचाने में जिला व पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने लोगो को कोविड-19 महामारी के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए फिजिकल दूरी का पालन व भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करने के साथ मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा है। वहीं उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि खुद जागरूकता का परिचय देते हुए अपने आसपास के लोगो को भी संक्रमण से बचाव हेतु जरूरी संसाधनों के उपयोग की सलाह दे। इससे आप स्वयं को अपने बुर्जुग माता-पिता, अपने छोटे-छोटे बच्चो के स्वस्थ को सुरक्षित रखते हुए कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

0 तत्काल कराएं स्वास्थ परीक्षण

जिपं सीईओ ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो बिना देरी किये नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं।कोरोना सैंपल देने वाले व्यक्ति अपना मोबाइल नंबर व सही पता दर्ज कराएं। साथ ही सैंपल देने के बाद अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों से दूरी बनाएं रखे और समुचित उपचार के साथ सावधानी बरतें।

0 संक्रमण से सुरक्षा हेतु आवश्यक है टीकाकरण

जिपं सीईओ ने सभी पात्र हितग्राहियों से टीकाकरण कराए जाने की भी अपील करते हुए कहा है कि जिले के अंत्योदय बीपीएल एपीएल के 18 से 44 वर्ष के पात्र हितग्राहियों को कोविंड 19 टीका लगाया जा रहा है। सभी नागरिक नजदीकी टीकाकरण केंद्र जाकर कोविंड से बचाव हेतु टीका अवश्य लगवाएं।

Categorized in: