बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे के निर्देश पर बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज बेवजह घूम रहे लोगों पर बलरामपुर पुलिस विभाग की टीम बलरामपुर एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मुख्यालय के चांदो चौक के समीप लापरवाहो पर कार्यवाही करती नजर आई। कारवाही के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों पर चालान काटते हुए उन्हें घर में रहने की समझाइश दी गई। ज्ञात हो कि बलरामपुर जिले में 15 मई रात्रि 12:00 बजे तक जिले भर में संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।जिसके साथ ही क्षेत्र में अति आवश्यक सेवाओं को कोविड-19 गाइडलाइन के पालन करते हुए छूट दी गई है। इसके बावजूद भी लोगों का सड़कों पर बेवजह घूमते लगातार देखने को मिल रहे थे जिसके बाद बलरामपुर जिला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बाद आज बलरामपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा बलरामपुर पुलिस बल के साथ मुख्यालय में बेवजह घूमते पाए जाने वाले लोगों के। ऊपर चलानी कार्यवाही करते हुए समझाइश दी गई। और कई लोगों से जुर्माने की राशि भी वसूली की गई बलरामपुर मुख्यालय में यह कार्रवाई के बाद लापरवाह लोगों पर हड़कंप मचा हुआ है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा

माननीय कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है और लगातार लापरवाह लोगों के ऊपर कारवाई करते आ रहे हैं लेकिन अब लापरवाही तनिक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी अब लापरवाहो की खैर नहीं अनावश्यक घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई। की गई है।

Categorized in: