राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर-बलरामपुर 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बलरामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय बलरामपुर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वही इस अवसर पर जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की स्कैनिंग की जाएगी। स्कैनिंग के माध्यम से उनके डाटा को कलेक्ट करते हुए सुरक्षित रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर इनसे रक्तदान कराते हुए लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान शिविर में भाग ले ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को उनकी जीवन बचाई जा सके। रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले लोगों का सर्वप्रथम पंजीयन होगा। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है हम सभी को रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से शरीर में कई प्रकार की उत्पन्न होने वाली विकार दूर होती हैं।

Categorized in: