राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर-बलरामपुर कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को विस्तार दिया गया है। जिसके तहत् डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन के कार्य को गति दी गई है और दूरस्थ अंचलांे तक स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। वैक्सीनेशन महाभियान अंतर्गत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शत-प्रतिशत् वैक्सीनेशन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है तथा जिसके क्रियान्वयन उपरांत सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में गत दिवस आयोजित विशेष वैक्सीनेशन सत्र में 21 हजार 141 जिलेवासियों ने कोविड से बचाव के लिए भरोसे का टीका लगवाया। दिनभर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए जुटे रहे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिलेवासियों के सहयोग और स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम की सराहना की और लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित है। किसी भी भ्रम अथवा तथ्यहीन खबरों को बढ़ावा न दें तथा अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवायें।

Categorized in: