अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज की गरिमामयी उपस्थिती में बुधवार को नगर पंचायत कुसमी परिसर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को एल्डरमेन नियुक्त किये जाने के बाद कुसमी एसडीएम दीपक निकुंज द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस दौरान पूर्व एल्डरमेन राशिद आलम को नगर पंचायत कुसमी का विधायक प्रतिनिधि बनाने की घोषणा चिंतामणि महराज ने की.

इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने सामरी विधायक चिंतामणि महराज को अवगत कराते हुए बताया की कुसमी नगद पंचायत में कई मुलभुत कार्यों की अवश्यकता हैं. श्री मिश्रा ने वार्ड क्रमांक 15 में सडक, तटबंध, नाली सहित कुसमी नगरपंचायत के मुख्य मार्ग पर सडक के किनारे दोनों तरफ फेवर ब्लॉक लगाने, बानारी नाला मे एक मुक्ति धाम, कोरंधा रोड मे पुराने मुक्ति धाम का जीर्णोद्धार, कुसमी के स्टेडियम मे डे नाईट मैच के आयोजन को देखते हुवे सौर ऊर्जा लाइट की आवश्यकता बताई. साथ ही कुसमी नगर पंचायत के कुल 15 वार्डो में पुलिया, सड़क एवं नाली निर्माण हेतु नपं कुसमी से 22.50 लाख का प्राकलन तैयार कर शासन को भेजा गया हैं जिसे स्वीकृति दिलाने की मांग सामरी विधायक से की गईं.

चिंतामणि महाराज ने नव नियुक्त एल्डरमेन विनोद राम को बधाई ज्ञापित कर कहा की नपं मे सभी जगह कुछ – कुछ कार्य कराये जा रहे हैं जिसे गुणवत्तापूर्ण कार्य को कराया जाये. जो भी कार्ययोजना बने भविष्य मे बिकास को देखते हुए बनाये जाये. मै शासन से मूल भुत कार्यों के लिए राशि दिलाने की पूरी कोसिस करूँगा. जिससे नपं कुसमी का बिकास तेजी से हो सकेगा. साथ ही नपं से परमिसन देते समय सभी बातो को ध्यान मे रखा जाये. जिससे एक ही कार्य को बार बार न करना पड़े.

वार्ड क्रमांक 11 में बरसाती पानी के जमावड़ा पर विधायक ने जताई चिंता.

चिंतामणि महराज ने प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को वार्ड क्रमांक 11 में पानी निकासी का समुचित बेवस्था किये जाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने विगत दिनों शोसल मीडिया के माध्यम से उक्त वार्ड में बरसाती पानी के जमावड़ा होने से वार्डवासियों के समस्या को गंभीरता से जानने के बाद नगर की व्यवस्था पर चिंता जताई. एवं कर्तव्यों के प्रति लापरवाही नहीं बरतने प्रभारी सीएमओ एसके दुबे को हिदायत दिया.

प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एसके दुबे ने आभार व्यक्त कर शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सभी का अभिवादन किया. इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं अध्यक्ष गोवेर्धन राम, कांग्रेस समर्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी (भोला) सहित समस्त पार्षद एवं भाजपा समर्थित पार्षद बालेश्वर राम, तहसीलदार मो. इरसाद अहमद, जनक देव गुप्ता, सुशील दुबे, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र भगत, पंकज दुबे, सोनू अली, रामलाल यादव सहित काफ़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक तथा नपं कुसमी के कर्मचारी गण व सुरक्षा व्यवस्था में कुसमी पुलिस उपस्थित थीं।

Categorized in: