गौरेला। पूर्व मंत्री व मरवाही उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि मरवाही जनता का हमें अपार स्नेह मिल रहा है। क्षेत्र के विकास के लिये हमारी प्रतिबद्धता हमेशा रही है। लेकिन कांग्रेस की कभी विकास को लेकर नीति स्पष्ट नहीं रही है। इसे लेकर मरवाही की जनता में भारी आक्रोश है।
पूर्व मंत्री व भाजपा प्रभारी श्री अग्रवाल ने कहा कि अब सही समय आ गया है और जनता पूरी तरह से कांग्रेस को करारा जवाब देना चाहती है। कांग्रेस सदा विकास विरोधी रही है। इन दो वर्षों में विकास को लेकर झूठे वादों के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है। इसे लेकर भी मरवाही की जनता बेहद निराश है। यही एक अवसर है कि कांग्रेस को करारा जवाब दिया जा रहा है।
मरवाही के विकास के लिये गंभीरता से सोचने का समय है : डॉ. सिंह
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी सहित चंदेल व शर्मा ने किया विकास का वादा*
गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने बुधवार को धोबहर, बंधीरी, दरमोहली, पिपरिया, झिरनापोड़ी, मसूरीखार, डोगरिया, नगवाही, सिलपहरी सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि आपके बीच ही डॉक्टर के तौर पर काम करते हुए आप सभी के दर्द का इलाज जानता हूं। आप सभी की पीड़ा को दूर करने के लिये लम्बे समय से आप सभी की सेवा में लगा हूं। उसी काम को आगे बढ़ाने के लिये एक बहेतर अवसर है कि मरवाही के विकास के लिये भाजपा का समर्थन करें।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने कहा कि आपके बीच का होने के कारण अपनों की परेशानियों के अच्छे से जानता हूं।इसलिये आप सभी की सेवा के लिये हमेशा की तरह सक्रिय हूं। डॉ. सिंह ने कहा कि मरवाही के विकास के लिये गंभीरता से सोचने का समय आ गया है।
बुनियादी विकास से कोसों दूर है मरवाही : चंदेल

भाजपा के प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल ने कहा मरवाही विकास से कोसों दूर है। मरवाही की तस्वीर बदलने के लिये भाजपा एक बेहतर विकल्प है। आपके सामने एक गंभीर प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह है। उन्हें अपना समर्थन प्रदान करें। हम सब मिलकर इलाके विकास के लिये काम करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि आपके सामने विकास को समर्पित भाजपा के प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह हैं जो आपके अपने हैं और उन्हें मरवाही के विकास के लिए समर्थन देकर रायपुर भेजें। मरवाही के समग्र विकास की जिम्मेदारी हम सबकी है। भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे सहित पार्टी के आला नेताओं ने प्रचार में हिस्सा लिया।

Categorized in: