मनेंद्रगढ़ (शुद्धू लाल वर्मा)- सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत नई लेदरी समेत विभिन्न जगहों पर 83 लाख 55 हजार के विकास कार्यों की आधारशिला रखी है! क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों से संतुष्ट होकर जनता ने अपने विधायक के प्रति आभार प्रगट किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने बुधवार को भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत सेमरा में 6 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर नगर पंचायत नई लेदरी पहुचे जहां पर उन्होंने वार्ड क्रमांक 08 में विधायक निधि से 3 लाख लागत से बनने वाले गणेश पंडाल में शेड निर्माण का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 8 में सरगुजा विकास प्राधिकरण मद से 3 लाख की लागत से बनने वाले शेड का भी भूमिपूजन, पौनी पसारी निर्माण कार्य 27 लाख की लागत से तथा 15 लाख की लागत बनने बाले गौठान का भूमिपूजन किया। इसके अतिरिक्त विधायक ने 29 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क का भी भूमिपूजन किया।

क्षेत्र को लगातार मिल रही सौगात- कोरोना संकट के बाद भी क्षेत्र को लगातार सौगाते मिल रही है इससे विधायक की क्षेत्र के प्रति सक्रियता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। लगातार मिल रही सौगातों से स्थानीय जनो व विधानसभा क्षेत्र वासियो में हर्ष का माहौल है। सोनहत, मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, जनकपुर, रामगढ़, खोगापानी, लेदरी व अन्य क्षेत्रों में लगातार विकास कार्यो को स्वीकृति मिल रही है और लोगो को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, जनपद अध्यक्ष डा. विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव, सीएमओ संजय दुबे, उपाध्यक्ष इंद्र कुमार पटेल, पार्षदगण देव बहादुर सिंह, विनीता मलिक, अर्चना मिश्रा, सोनू केवट, रमेश कुमार पंत, विजय चुहटेल, संजीवन लाल, शबनम बानो, अब्दुल वहीद, विष्णु दास, शम्भू घोष, संजय जायसवाल, बिंद्रा दाहिया, रामायण दास, मकबूल अख्तर, लक्ष्मी दास, अनूप दास, विकास दीवान, रिजवान खान रामसुमन मिश्रा, सोनू श्रीवास्तव सहित विधायक कार्यालय प्रभारी रविन्द्र सोनी, विधायक जिला प्रतिनिधि रंजीत सिंह उपस्थित थे।

1 करोड़ 85 लाख के कार्य प्रगति पर- वर्तमान में नगर पंचायत नई लेदरी में विधायक गुलाब कमरो के प्रयासों से स्वीकृत 1 करोड़ 85 लाख के कार्य प्रगति पर है, जो आने वाले समय मे क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करेंगे।

Categorized in: