रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भाजपा मंडल रामानुजगंज के  तत्वधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, वन वाटिका एवं ग्राम महावीरगंज के विजय नगर चौकी में में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम की उपस्थिति में आयोजित किया गया जहां भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं राज्यसभा सांसद के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

                                                  इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि हम सबको पौधा लगाने के साथ-साथ पौधा के रक्षा का भी संकल्प आज इस अवसर पर लेना चाहिए। हम सब को अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की आवश्यकता है पर्यावरण का महत्व हम सब को समझना होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता ने भी अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की बात कही। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि हम सब का प्रयास रहेगा कि हम अधिक से अधिक पौधे खाली स्थानों पर लगा सकें। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने की आवश्यकता है हम सबको अपने घरों के खाली जगह में भी पौधारोपण करना चाहिए। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण केसरी ने कहा कि पौधारोपण तक हम सबकी जिम्मेदारी नहीं है बल्कि पौधारोपण करने के बाद इसकी रक्षा करना भी हमारी जिम्मेवारी है। भाजपा नेता जेपी गुप्ता ने भी वृक्षारोपण के महत्व की बात कही। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री दयाल विश्वास, अजय यादव ,इरफान अंसारी ,अशर्फी यादव, मीरा ठाकुर सीमा रवि, सुमन गुप्ता, विक्रम गुप्ता रामप्रताप गुप्ता, शिवपद सिकदार, संतोष यादव, कृष्णा रवि सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मूसलाधार बारिश के बीच वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नेताम- भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की शाम 3 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था परंतु इस दौरान मूसलाधार बारिश शुरू हो गई मूसलाधार बारिश के बीच ही राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Categorized in: