मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था के संचालन के लिए जिले के मनेन्द्रगढ़ सोनहत एवम भरतपुर विकासखण्ड में हायर सेकेंडरी तक अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोले जाने को लेकर संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखा है। विधायक कमरो ने अपने पत्र में उल्लेखित कर बताया है कि कोरिया जिला आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र है यहां के गरीब आदिवासी गरीब परिवार के बच्चों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती कि वे किसी निजी अंग्रेजी मीडियम के विद्यालय में पढ़ाई कर सकें! जिले के आदिवासी बच्चे बहुत प्रतिभावान है जो कि हमारे जिले व राज्य का नाम रोशन करते आ रहे हैं ऐसे में यदि उनके उज्जवल भविष्य व बेहतर शिक्षा हेतु विकासखंड सोनहत, भरतपुर एवं मनेंद्रगढ़ में अंग्रेजी माध्यम हर सेकेंडरी तक के उत्कृष्ट विद्यालय खुल जाएगा तो निश्चित ही उन गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी । विधायक गुलाब कमरो ने पत्र के माध्यम से शीघ्र अंग्रेजी माध्यम विधालय खोले जाने की मांग संचालक लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र लिखकर किया है !

Categorized in: