मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों में बढ़ते हुए कोरोना को देखकर एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कार्यालय को 28 सितंबर 2020 के शाम से 3 अक्टूबर 2020 तक एसडीएम के निर्देश पर सील कर दिया गया है !

इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने बताया कि नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कुछ कर्मचारी व जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं साथ ही मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है ! कोविड-19 कोरोना वायरस के बचाव एवं कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए निगरानी समिति को एसडीएम मनेंद्रगढ़ द्वारा नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कार्यालय को 28 सितंबर 2020 सोमवार की शाम से 3 अक्टूबर 2020 शनिवार तक सील करने का निर्देश दिया गया है ! इस अवधि में नगर पालिका परिषद की सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय व्यवस्था एवं बिजली व्यवस्था की सेवा जारी रहेगी !

Categorized in: