सहकारी समिति का किया निरीक्षण कर किसानों की सुनी समस्याएं..

मनेंद्रगढ़- सविप्रा उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के जनकपुर पहुंचे जहां पर उन्होंने टिड्डी दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा किसानों से उनकी समस्याएं जानी वही आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सह धान खरीदी केंद्र जनकपुर का निरीक्षण कर खाद बीज वितरण व रख रखाव की जानकारी ली तथा इसी किसानों को वितरण होने वाले बीज खाद की भंडारण की स्थिति का जायजा लेकर प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिया, विधायक ने कहा कि किसानों को आसानी से खाद बीज की उपलब्धता हो साथ ही सोशल डिस्टनसिंग का भी पालन हो इस बात का भी ध्यान दिया जाए, विधायक गुलाब कमरो ने किसानों से न्याय योजना की भी जानकारी ली, उल्लेखनीय है कि विधायक गुलाब कमरो क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं वो क्षेत्र में किसानों मजदूरों से कार्य स्थल पर जा कर उनकी समस्याओ को सुन कर उसका निराकरण कर रहे हैं वही आम जनता की मदद करने में भी विधायक गुलाब कमरो जिले में सबसे आगे हैं, समय समय पर बीमारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता, रायपुर में भी लोगो का इलाज लगातार उनके द्वारा कराया जा रहा है।

विधायक ने टिड्डी दल से बचाव हेतु कराया दवा का छिड़काव- विधायक गुलाब कमरो ने टिड्डी दल टिड्डी दल प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा किया टिड्डी दल को लेकर विधायक गुलाब कमरो शुरू से ही सक्रिय रहे, उसी तर्ज पर वर्तमान में भी जानकारी मिलने पर पहले अधिकारियों को तत्काल उचित निर्देश दिया इसके बाद खुद भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चाटी के डोंगरीटोला पहुच कर कृषि विभाग की टीम फायर ब्रिगेड वाहन से टिड्डीयों के दल पर कीटनाशक दवा छिड़काव करवाया, इसके बाद विधायक श्री कमरो ने सरपंच श्यामकली से मिलकर पूरे हालातो की जानकारी ली तथा कई समस्याओं का निराकरण भी कराया।

Categorized in: