बिहारपुर /सूरजपुर (मुकेश साकेत)- प्रदेश मंत्री व सूरजपुर जिला के प्रभारी राजेश यादव ने सूरजपुर जिले के भाजपा मण्डल बिहारपुर के किसान मोर्चा अध्यक्ष के शिवचरण कांशी की निर्ममतापूर्वक हत्या किए जाने पर रोष व्यस्त करते हुए कहा की रोहित साहू मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन से स्कूटी में आता है और छ. ग. सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पासल मे शिवचरण कांशी का बेधड़क हत्या कर लाश को स्कूटी में लोड कर के घटना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम विशालपुर में ले जाकर झाड़ी में फिर धड़ को अलग करता है उसके बाद आसानी छत्तीसगढ़ बार्डर को पार कर म.प्र बैढन अपने निवास पहुंच जाता है आश्चर्य की बात यह है कि एक जिले से दूसरे जिले जाने पर ई-पास बनवाना पड़ता है लेकिन किसान मोर्चा के अध्यक्ष शिवचरण कांशी के हत्यारा रोहित साहू बेधड़क मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ आता है और छत्तीसगढ़ से हत्या को अंजाम देने के बाद वापस फिर मध्यप्रदेश चला जाता है सोचने वाली बात यह है कि एक दूसरे से जिले में जाने के लिए चेकिंग होता है किंतु मध्य प्रदेश से हत्यारा आता है और निर्माता पूर्वक भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवचरण कांशी का हत्या करके बेधड़क वापस चला जाता है यह बहुत ही गंभीर और सोचने वाला विषय है हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी बोलते हैं कि प्रदेश के सभी बार्डर को सील कर दिया गया है तो यहां छत्तीसगढ़ में अपराधी हथियार लेकर कैसे प्रवेश किया यहाँ सोचने वाला विषय है की प्रदेश के बार्डर में अच्छे से चौकसी किया गया होता तो शायद किसान मोर्चा के मंडल का हत्या नहीं हुआ होता भाजपा मंडल बिहारपुर के मण्डल प्रवक्ता व सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार साकेत ने भी भाजयुमो प्रदेश मंत्री के बातों का समर्थन किया है और कहा है की यह गंभीर जांच का विषय है कि आखिर बॉर्डर पर सिक्योरिटी था तो कैसे आया और आकर फिर वापस कैसे गया एक दूसरे से दूसरे जिले आने-जाने पर शासन द्वारा होम आइसोलेशन या किसी स्कूल में आइसोलेशन कर दिया जाता है लेकिन बिहारपुर का घटना काफी कुछ सोचने के लिए विवश करता है।

Categorized in: