संकट के समय लोगो की सहायता के लिए 24 घण्टे तत्पर है विधायक गुलाब कमरो, जरूरत मन्दो को राशन से लेकर इलाज के लिए दे रहे आर्थिक सहायता…

कमलेश शर्मा

कोरिया – सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो जिले के साथ साथ अपने विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के लिए लगातार सजग नजर आ रहे हैं। उनके प्रयास से क्षेत्र में लगातार सेनेटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। रविवार को विधायक के निर्देश पर ग्राम कटगोड़ी को एक बार फिर सेनेटाइज किया गया इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने एस ई सी एल के द्वारा भेजे गए सेनेटाइजर छिड़काव वाहन से खुद कटगोड़ी ग्राम में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इसके बाद विधायक गुलाब कमरो ने कटगोड़ी उसना पार में जरूरत मन्द हितग्रहियों को राशन तेल का के साथ साथ मास्क सेनेटाइजर, व साबुन का वितरण किया ।


विधायक ने की ग्रामीणों से अपील…
विधायक गुलाब कमरो ने राशन व सहायता राशि वितरण करने के दौरान लोगो को कहा कि हम लोग इस समय कोरोना नामक वैश्विक महामारी से लड़ रहे हैं । यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे बल पूर्वक नहीँ जीता जा सकता ,नही युद्ध के मैदान में उतर कर दुश्मन के साथ मुकाबला किया जा सकता है । हम सभी संक्रमण काल से गुजर रहे हैं इस बीमारी का मुकाबला हम स्वयम को नियंत्रित रख कर कर सकते हैं ।यह बीमारी लाइलाज नही है कुछ सावधानियां बरत कर हम इसे फैलने से रोक सकते हैं।बार बार हाथ धोते रहें,लोगों से दूरी बना कर रखें एवम जब तक अति आवश्यक न हो तब तक घर के बाहर न निकलें.


सरकार के द्वारा समय समय पर जारी किए जा रहे उपचारात्मक निर्देशों का पालन करें। वर्तमान हालात में घर पर रहकर ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है । मैं भाइयों की चिंता से भलीभांति अवगत हूँ जिन्हें रोज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करना होता है ।मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आप सभी की चिंता मुझे व हमारी सरकार को है और सरकार इसके लिए लगातार कार्य कर रही है। सभी पंचायतों में राशन उपलब्ध कराया गया है,मैं खुद राशन व इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान कर रहा हूँ जरूरत के सभी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है ।संकट के इस घड़ी में आ सभी को निराश होने की जरूरत नही है हमारी सरकार आपके साथ है ।यदि किसी को कोई परेशानी हो तो मुझसे फ़ोन के माध्यम से संपर्क करें मैं हमेशा आपके साथ हूँ ।


चौघड़ा में भी किया राशन वितरण…
विधायक गुलाब कमरो ने जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत चौघड़ा में भवन संनिर्माण अंतर्गत 65 श्रमिकों को राशन वितरण किया। भरतपुर सोनहत विधायक ने सभी श्रमिको को लॉक डाउन का पालन करने एवं शासन प्रशासन के सहयोग देने के साथ माक्स की अनिवार्यता पर अपनी अपील निवेदन किया।

राशन वितरण में जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह,जनपद सदस्य कविता दीवान व सरपंच सन्तोष सिंह उपस्थित रहे। सोनहत व कटगोड़ी क्षेत्र में रणजीत सिंह, राजन पाण्डेय, अविनाश पाठक, जनपद सदस्य कृष्ण कुमार राजवाड़े, पुष्पेन्द्र राजवाड़े, लव प्रताप सिंह उपस्थित रहे ।
केल्हारी व नागपुर क्षेत्र में भी होगा सेनेटाइजर का छिड़काव: कमरो
विधयाक गुलाब कमरो के पहल पर केल्हारी और नागपुर क्षेत्र में भी जल्द सेनेटाइजर का छिड़काव किया जायेगा इसके लिए विधायक गुलाब कमरो ने एस ई सी एल अधिकारियों से बात किया है, जल्द ही नागपुर व केल्हारी क्षेत्र में सेनेटाइजर का छिड़काव कर पूरी तरह सेनेटाइज किया जायेगा