भैयाथान (दीपक गुप्ता)- नोबल कोरोना को मध्य नजर रखते हुए भैयाथान झिलमिली पुलिस बल के जवानों ने इधर उधर आने जाने या बिन किसी काम के घरो से बाहर निकलने वालों की कड़ी निगरानी रख रही है भैयाथान के चौक चौराहे पर भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात है थाना प्रभारी चित्रलेखा साहू के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन पर पुलिसकर्मियों द्वारा लोगो को लाँक डाऊन का पालन कराया जा रहा है सभी से कहा जा रहा है कि अपने अपने घरो मे रहे व बिना किसी काम के बाहर ना निकले की समझाईश भी दी जा रही है साथ ही ये हिदायत दी जा रही है कि लाँकडाउन का पालन नही करने बेवजह घरो से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी।

भैयाथान क्षेत्रवासी कोरोना जैसे संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन के नियम का पालन करते हुए अपने अपने घर में ही रह रहे है इस कारण यहां सन्नाटा देखने को मिला जहा एक ओर गलियाँ , सड़क सुनसान हैं वही लोगों के आवाजाही पर अंकुश लग गया है एसे मे लगता है कि भैयाथान झिलमिली थाने के पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए गए सफल प्रयास से हम सभी भैयाथान क्षेत्रवासी कोरोना महामारी से जंग जीत कर ही रहेगें चौक चौराहे पर तैनात पुलिस को एक भी व्यक्ति बिना किसी पर्याप्त कारण के घुमते हुऐ नही दिख रहे है जिन पर भी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ रही है उन्हे पुनः घर वापस भेजा जा रहा है यह सराहनीय पहल भैयाथान झिलमिली मे तैनात पुलिस बल के ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य का है।

समझाईश नही मानने वालो पर होगी कड़ी कार्रवाई इस संबंध मे भैयाथान थाना प्रभारी चित्रलेखा साहू ने कहा है कि समझाईश देने के बाद भी अगर लोग सड़को पर बेवजह घुमते दिखे तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी उन्होंने कहा की पुलिस की यह सुरक्षा उनके ही हित के लिऐ है शासन – प्रशासन के निर्देश अनुशार ही क्षेत्रवासियों को लाँकडाउन का पालन कराया जा रहा है उन्होने लोगो से घरो मे सुरक्षित रहने , बिना पर्याप्त कारण के घर से न निकलने स्वयं के सुरक्षा के लिऐ अनिवार्य रूप से मास्क , रुमाल या दुपट्टे से मुह नाक को ढ़कने की अपील की है।