तेज गति से हो रहे विकास कार्यों से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की बदल रही तस्वीर

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया जिले का नंबर 1 विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से अब भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने लगी है ! विधायक द्वारा लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई जा रही है जिससे हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं! विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 29 हैंडपंपों के उत्खनन एवं 3 पुलिया के निर्माण हेतु 58 लाख 26 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है !
सविप्रा उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर अधोसरंचना विकास एवं पर्यावरण उपकरण निधि से 29 ग्राम पंचायतों में 29 हैडपम्प खनन एवं प्रतिस्थापन कार्य हेतु 33 लाख 50 हजार व तीन ग्राम पंचायतों में बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण हेतु 24 लाख 76 हजार सहित कुल 58 लाख 26 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है! हैडपम्प खनन एवं प्रतिस्थापन कार्य हेतु अमृतधारा में लखपति के घर पास हैंड पंप 1 लाख 25 हजार रुपये, डिहुली में वार्ड नं 4 में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार रुपये,
मनवारी के अगरिया पारा में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, चिरईपानी के उद्यान विभाग रोपणी में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, मोरगा के उद्यान विभाग रोपणी में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, सीरियाखोह में गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, लाखनटोला में उद्यान विभाग में हैंड पंप 1लाख 25 हजार, च्यूल में गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख, हरचौका में गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख,
सगरा के गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख, जमथांन के गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख, बरौता में चारागाह स्थल में हैंड पंप 1 लाख, देवगढ़ के चारागाह स्थल में हैंड पंप 1 लाख, मलकडोल के हाईस्कूल भवन में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, उमरवाह के हाईस्कूल भवन में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, रामगढ के हाईस्कूल भवन में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, जनकपुर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, तोजा के गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख,
ओहनिया के आंगनबाड़ी केंद्र में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार,
खोहरा के आंगनबाड़ी केंद्र ढाब में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार,
बरौता के आंगनबाड़ी केंद्र पश्चिमपारा में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, नेउर के आंगनबाड़ी केंद्र में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार,
चंदहा के गौठान स्थल- में हैंड पंप 1 लाख, कैलाशपुर के गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख,
कछाड़ी के गौठान स्थल में हैंड पंप 1 लाख, भगवतपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, बेलिया के उप स्वास्थ्य केंद्र में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, चकडाँड़ के आंगनबाड़ी केंद्र बिहीडाँड़ में हैंड पंप 1 लाख 25 हजार, सिंघोर के आंगनबाड़ी केंद्र पटेलपारा में हैंड पंप उत्खनन हेतु 1 लाख 25 हजार रुपए सहित कुल 33 लाख 50 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है !

तीन पुलिया निर्माण की मिली स्वीकृति

भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से भरतपुर के जोलगी में पुलिया निर्माण कार्य हेतु 10 लाख,
भरतपुर के शेरी में पुलिया निर्माण कार्य हेतु 10 लाख एवं भरतपुर के धोबाताल स्थित रामलाल अगरिया के घर पास पुलिया निर्माण कार्य हेतु 4 लाख 76 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है!

Categorized in: