दूरस्थ वनांचल क्षेत्र जनकपुर के कोविड सेंटरों का विधायक ने निरीक्षण कर टीकाकरण व स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

मनेंद्रगढ़ ! कोरोना महामारी के इस कठिन समय में अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े होकर सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो जरूरतमंदों तक जरूरी सामग्री पहुंचने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की चिंता करते हुए बिना थके बिना रुके अपने आपको संकट में डाल कर अपने विधानसभा क्षेत्र का लगातार दौरा कर रहे हैं ! विधायक गुलाब कमरो रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में पहुंच कर कोविड सेंटर का निरीक्षण किया तथा टीकाकरण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर स्वास्थ्य अमले को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ! कोविड सेंटर में विधायक गुलाब कमरो की उपस्थिति में 18 + हितग्राही को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया ! इस दौरान विधायक श्री कमरो ने ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा कोवैक्सीन का टीका लगाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि टीकाकरण से ही कोरोना की जंग को जीता जा सकता है ! इसलिए शासन प्रशासन की कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करते हुए अपने आपको कोरोना से बचाने के लिए टीका लगवाया जाए ! उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हुए हैं ना किसी को भूखा सोने दिया जाएगा और ना ही इलाज में दवा की कमी होने दी जाएगी ! विधायक श्री कमरो ने कहा कि बीमारी को छुपाए नहीं बल्कि कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल कोरोना की जांच करा कर बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ लें ! उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी! क्षेत्र की जनता को इस संकट काल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले इसकी चिंता उनके द्वारा की जा रही है जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है ! जरूरतमंदों को हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा ! इस मौके पर एसडीएम आरपी चौहान, बीएमओ डॉ. आरके रमन ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा !

10 बिस्तर से बढ़ाकर 25 बिस्तरीय किया गया कोविड सेंटर

सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल पर कोविड मरीजो के बेहतर ईलाज एवं स्वास्थ्य सुविधा हेतु जनकपुर स्थित पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में बने 10 बिस्तरीय को बढ़ाकर 25 बिस्तरीय कोविड केयर सेंटर किया गया! विधायक ने डॉक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों को छात्रावास में मरीजो रहने व ईलाज की सुविधाओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया !

Categorized in: