रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- करीब 5 दशकों से नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित सत्यनारायण धर्मशाला दशकों तक नगर का एकमात्र शादी ब्याह एवं अन्य मांगलिक कार्य के लिए प्रयुक्त होता रहा वही जिसे आधुनिक स्वरूप देने की योजना से कार्य किया जा रहा है वही बहुत कम दर में आमंत्रण धर्मशाला भी लोगों को सेवाएं दे रहा है वही यहा बड़े वाहनों के खड़ा करने एवं बड़े वाहनों के आने-जाने की परेशानी को देखते हुए धर्मशाला सामने की जमीन को चौड़ीकरण धर्मशाला कमेटी के द्वारा कराया जा रहा है जिससे इसकी सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही पर्याप्त जगह भी मिल पाएगा साथ ही साथ इसका उपयोग नगर के लोग कर सकेंगे।

गौरतलब है कि राम मंदिर घाट से शिव मंदिर घाट तक पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान सीसी रोड का निर्माण किया गया था जो 10 से 12 फिट चौड़ाई का है। परंतु वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे चौड़ीकरण किए जाने की भी आवश्यकता है ताकि नदी के किनारे की खूबसूरती बढ़ सके।वही धर्मशाला कमेटी के द्वारा धर्मशाला के सामने भी सड़क काफी सकरा था जिससे यहां शादी ब्याह करने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी होती थी जिसे देखते हुए धर्मशाला कमेटी के द्वारा रिटर्निंग वॉल बनाकर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है जिससे इसका लाभ पूरे नगर को मिलेगा वही यहां शादी ब्याह के लिए धर्मशाला बुक करने वाले लोगों के लिए भी पर्याप्त जगह मिल पाएगी।

कन्हर घाट की बढ़ेगी खूबसूरती- धर्मशाला के सामने रिटर्निंग वॉल बनाकर सड़क के चौड़ीकरण कर दिए जाने से कन्हर की खूबसूरती बढ़ेगी कन्हर पुल से ही जो देखते बनेगी। धर्मशाला कमेटी के कार्यों की नगर वासियों ने सराहना की।

रुकेगा नदी का कटाव- कन्हर के घाट में रिटर्निंग वाल बना दिए जाने से नदी का कटाव रुकेगा जिससे लगातार जिस प्रकार से कटाव हो रहा था वह अब रिटर्निंग वालों बन जाने से नहीं होगा।

धर्मशाला कमेटी के कार्यों की नगर वासियों ने की सराहना- धर्मशाला कमेटी जिस प्रकार से नगर हित में रिटेनिंग वॉल बनाकर धर्मशाला के सामने सड़क को चौड़ा किया जा रहा है इसकी नगर वासियों ने सराहना की है। यदि इसी प्रकार से अन्य लोग भी नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे तो नगर विकास को और गति मिलेगी।

नगर के प्रमुख चारों मंदिरों में होगा आना जाना और सुलभ- कन्हर नदी के घाट के चौड़ीकरण कर दिए जाने से राम मंदिर से शिव मंदिर एवं बीच में मां महामाया मंदिर एवं राणी दादी मंदिर में भी आना जाना ज्यादा सुविधाजनक हो सकेगा श्रद्धालु कम दूरी तय करके चारों मंदिर जा सकते हैं। नगर के इन चारों प्रमुख नदियों की विशेषता है कि यह कन्हर के घाट पर स्थित है।

Categorized in: