विकास पाण्डेय बने आम आदमी पार्टी के एमसीबी जिलाध्यक्

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) ।
आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश इकाई द्वारा जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरि-भरतपुर में युवा चेहरे को जिले की कमान सौंपी गयी है । आम आदमी पार्टी ने विकास पांडेय को जिला अध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है । कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने नये जिला अध्यक्ष विकास पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में एनजीओ से जुड़े और अन्ना आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाई । कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने आगे बताया कि पार्टी के फाउंडर मेंबर विकास पांडेय ने दिल्ली, पंजाब, मेवात, गोवा और एमसीबी जिले में पार्टी संगठन निर्माण कार्य व चुनाव में प्रभारी के तौर पर कार्य किया । विकास पांडेय ने कहा कि इस ज़िम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश इकाई का आभार साथ ही साथ जिले के सभी साथियों को धन्यवाद जिनके सहयोग के कारण पार्टी ने मुझे ये दायित्व सौंपा । आम आदमी पार्टी जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरि-भरतपुर के नये जिला अध्यक्ष विकास पांडेय ने आगे कहा कि आने वाले 2028 के विधानसभा चुनावों को लेकर राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व प्रदेश प्रभारी संदीप पाठक पंजाब व गुजरात में अपने किये प्रयोगों को यहाँ ज़मीन पर उतारने की रणनीति पर कार्यरत हैं, जिसमें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी । नई ज़िम्मेदारी मिलने पर विकास पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष व सभापति कृषि स्थायी समिति (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) श्रीमती सुखमंती सिंह, कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा, जिला महासचिव राजेश मंगतानी, जिला महामंत्री (संगठन) विश्वजीत पांडेय, मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी सह कोषाध्यक्ष संदीप यादव, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नदीम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, रैनी तिवारी, संगोपत सिंह, जिला सचिव कासिम उमर, दिनेश बघेल, रामप्रवेश साहू, जाहिद अली, अनिल पासवान, राजेन्द्र अहिरवार, कमलेश अहिरवार, मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रज्जू सिंह, सतीश द्विवेदी, अमित द्विवेदी,सीता सिंह, गुलाबिया सिंह, राजबाई, इंद्रभान सिंह (सरपंच), सुमेर सिंह, समर बहादुर सिंह, गोविन्द प्रजापति, रामा यादव, राम कृपाल प्रजापति, गजरूप सिंह वालन्द, राजेंद्र सिंह, नारायण बैगा, शान्ति बैगा, भरत कुशवाहा, सक्रिय कार्यकर्ता दीपक तिवारी, दीपक कुर्रे, विनोद, उज्ज्वल, हुसैन, संगीता, परुल, अफसर अली, अभिजीत, वाजिद अली , विवेक यादव, पवन सेन, अमित चक्रवर्ती सहित सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।

Categorized in: