दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता समाप्त करने के संबंध में भाजपा मंडल भटगांव अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भटगांव मंडल अंतर्गत स्थित बतरा सहकारी समिति में एक दिवसीय प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान करंजी पुलिस उपस्थित रही।

भारतीय जनता पार्टी भटगांव मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े व किसान मोर्चा अध्यक्ष ठाकुर राजवाडे ने बताया कि राज्य सरकार की साढे तीन वर्षों के कार्यकाल में चलाई जा रही किसान विरोधी नीतियों से किसान परेशान हैं। एक ओर केंद्र सरकार किसानों को यूरिया खाद 625 रुपये प्रति क्विंटल उपलब्ध करा रही है। वहीं राज्य सरकार किसानों को अमानक और घटिया खाद रेत मिट्टी मिला गोबर लेने के लिए प्रति एकड़ तीन बोरी (90किलो) 1000 रुपये क्विंटल में लेने के लिए किसानों को बाध्य कर रही है इसी बीच भाजपा महामंत्री रमेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के किसानों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। किसान आगामी सीजन में खेती कर पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। अमानक वर्मी कंपोस्ट खाद की बाध्यता से प्रदेश भर के किसानों की गाढ़ी कमाई गोबर के साथ मिट्टी में मिल जाएगी।

प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा वरिष्ट नेता हीरालाल राजवाडे, भाजयुमो मंत्री संत लाल प्रजापति, पिछड़ा वर्ग महामंत्री स्वामी राजवाड़े, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, भोला शंकर, मंत्री जय प्रकाश यादव, रामकुमार सिंह प्रिंस जायसवाल, रोशन प्रजापति, कमलेश यादव, नोहर लाल राजवाड़े, दीपक राजवाड़े, वासुदेव राजवाड़े, सोहन राम राजवाड़े व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: