महंगई(मिथलेश जायसवाल)- वन विकास निगम परीक्षेत्र लैगा अंतर्गत ग्राम पंचायत लैगा के महंगई से सूरजपुर मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कई कच्चे के घरों को पूरी तरह ढहा दिया गया वही दर्जनों जगहों पर बांस बल्ली के सहारे बनाए गए झुग्गी झोपड़ियों को भी नष्ट करते हुए सामग्रियों को जप्त कर ग्रामीणों के ऊपर अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई। वर्षों से इस पर क्षेत्र के अंदर हजारों एकड़ वन भूमि पर वन माफियाओं व ग्रामीण अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। जिसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से करने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं की गई थी। पर देर से ही सही आखिरकार वन विकास निगम की टीम जागी और लहंगा से सूरजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों और कई दर्जन ग्रामीणों द्वारा झुग्गी झोपड़ियों हुआ कच्चे के घर बना चुके थे उस वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से वन विकास निगम की टीम ने ध्वस्त कर अतिक्रमण से मुक्त कराया।

कार्यवाही के दौरान निगम की टीम को ग्रामीणों द्वारा की जा रही विवादों का भारी सामना करना पड़ा। विवादों से निपट ते हुए वन विकास निगम की टीम आखिरकार वन भूमि में का बीज दर्जनों एकड़ भूमि को कब्जे से मुक्त कराते हुए ग्रामीणों को हिदायत दी कि दोबारा ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आप लोगों को परेशानी हो और हमें मजबूरन कार्रवाई करना पड़े।

कार्रवाई में मुख्य रूप से रेंजर विनीत सिंह, डिप्टी रेंजर डीके नेताम, कलिंदर पैकरा, फॉरेस्टर मुकेश दर्शन, डीके भारद्वाज समेत दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: