प्रेमनगर(पप्पू यादव)- जिला सूरजपुर के अंतर्गत नगर पंचायत प्रेमनगर के ब्रइहांडॉड़ वार्ड क्रमांक 15 में भारी बरसात के कारण बहने के कगार में हो चुका है लेकिन नगर पंचायत प्रेमनगर के कोई भी आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अभी तक कोई ऐसा पहल नही किया कि उस पुलिया को बहने से रोका जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत प्रेमनगर का एक वार्ड पूरी तरह ब्राइहां डॉड़ में निवासरत है और आदिवासियों की निवास सबसे ज्यादा है उक्त मोहल्ले में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के लोगों का निवास सबसे ज्यादा है पुलिया के टूट जाने से ब्रइहां डॉड़ की आवागमन पुरी तरह से ठप हो जाएगा ग्रामीणों का कहना है हम लोग नगर पंचायत प्रेमनगर के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को इसके बिषय में जानकारी दिए लेकिन आज तक हम लोग के मोहल्ले के इस पुलिया को न बह पाए ऐसा कोई पहल नही किया गया।

महत्वपूर्ण बात यह है कि आगामी कुछ दिनों बाद नगर पंचायत प्रेमनगर की चुनाव भी है ऐसे में यह देखना भी है कि इस मोहल्ले में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति केवल चुनाव के समय ही होगा या फिर उक्त मोहल्ले के दुःख सुख में भी खड़े हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने अपनी मांग रखते हुवे प्रशासन से अपील किया है की पुलिया निर्माण को न बह पाए ऐसा कोई पहल किया जाए जिससे हम मोहल्लेवासियों को आने जाने में परेशानी न हो सके।

Categorized in: