अम्बिकापुर – लोकसभा निर्वाचन 2024 का शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन हेतु अंतर्विभागीय सहयोग व समन्वय हेतु सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र द्वारा संभाग के सभी जिलों में बैठक आयोजित करने समस्त कलेक्टर को निर्देशित किया गया है। इस क्रम में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 12 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे और कोरिया में दोपहर 4 बजे बैठक होगी। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 13 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे, सरगुजा जिले में 15 अप्रैल को दोपहर 4 बजे, सूरजपुर जिले में 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे, और जशपुर जिले में 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैठक होगी।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला वन मंडलाधिकारी, सीईओ जिला पंचायत, जिला स्तरीय सभी अधिकारी, चुनाव हेतु आदेशित सभी सेक्टर अधिकारी, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सीईओ जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित होंगे। बैठक में निर्वाचन से संबंधित जानकारी साझा की जायेंगी।

Categorized in: