रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जन चेतना कल्याण मंच के द्वारा नगर के कोरोना संक्रमण काल के कारण हुए लॉकडाउन से उत्पन्न हुए परिस्थिति में जब हजारों की संख्या में झारखंड बिहार के प्रवासी मजदूर रामानुजगंज से होकर जा रहे थे ऐसे समय में नगर के उत्साही युवा आशीष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, शिकु सिन्हा अनिल ठाकुर, एवं जौली गुप्ता के द्वारा 9 दिनों तक लगातार 15,000 से अधिक प्रवासी मजदूरों को गर्म भोजन कराया जिन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल से अंग वस्त्र दे सम्मानित कराया गया एवं उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जनचेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे के द्वारा नगर के युवाओं को सम्मानित किया जाना निश्चित रूप से उनके उत्साह एवं ऊर्जा को बढ़ाएगा जो समाज हित में कुछ करना चाहते हैं।

अग्रवाल ने कहा कि नगर के युवाओं को इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में आगे आने की आवश्यकता है। जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि 42 डिग्री तापमान में जिस प्रकार से नगर के युवाओं के द्वारा झारखंड बिहार के प्रवासी मजदूरों को गर्म भोजन कराया गया निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय है इसलिए हम लोगों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

Categorized in: