अंबिकापुर। शहर के रिंग रोड स्थित लाइफलाइन अस्पताल में रात 8:00 बजे आग लग गई। आग अस्पताल के तीसरी मंजिल स्थित आईसीयू के बगल में कैथ लैब में लगी। कैथ लैब मैं धुआ निकलता देख मरीज व उनके परिजनों के बीच अफरा तफरी मच गई। सूचना पर अस्पताल प्रबंधन घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। तब तक अस्पताल प्रबंधन कर्मचारियों के साथ मिलकर आईसीयू में भर्ती सभी मरीजों को तत्काल बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस द्वारा आईसीयू में भर्ती 8 मरीजों को शहर के निजी वह मेडिकल कालेज अस्पताल में तत्काल शिफ्ट करा दिया गया। समय रहते सारे मरीजों को बाहर निकाल कर तत्काल शिफ्ट करा दिया गया था। इधर फायर ब्रिगेड पहुंचकर आग बुझाई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आगजनी में कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी अब तक नहीं लग पाया है। सूचना पर एसपी अमित तुकाराम कामले व एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला भी मौके पर पहुंच कर व्यवस्था की जानकारी।


जनरल वार्ड के मरीजों को भी कराया गया दूसरे अस्पताल में शिफ्टघटना की जानकारी रखते हैं सबसे पहले आईसीयू में शिफ्ट 8 मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया और सभी मरीजों को एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल और नहीं दिया गया। आग बुझने के बाद जनरल वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को भी दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया है। अस्पताल में लगभग 15 से ज्यादा मरीज भर्ती थे।

Categorized in: