लखनपुर दिनेश बारी- देश में फैले वैश्विक महामारी को देखते हुए लखनपुर नगर में बुधवार को लगने वाला सप्ताहिक बाजार उड़ता बंद करा दिया गया था 13 सप्ताह बाद नगर में सप्ताहिक बाजार आरम्भ हुआ है।

लखनपुर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला के आदेश के बाद लखनपुर में 24 जून दिन बुधवार को सप्ताहिक बाजार लगना आरंभ हो गया है गौरतलब है कि वैश्विक महामारी लॉकडाउन के वजह से 13 सप्ताह बाद लखनपुर में बुधवार को सप्ताहिक बाजार लगना आरम्भ हुआ सप्ताहिक बाजार लगने पर बहुत कम दुकानदार ही बाजारों में अपना दुकान लगाए हुए है।

नगर में घूम रहे हैं आवारा पशुओं को पकड़ कांजी हाउस में रखा जा रहा- रोका छेका योजना अंतर्गत नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा पकड़कर कांजी हाउस में रखा जा रहा है लखनपुर नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला के निर्देश पर नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर नगर के कांजी हाउस में रखा जा रहा है साथ ही पशुओं पालको से शपथ पत्र जमा करा जुर्माना वसूली की कार्यवाही कि जा रही है।

Categorized in: