अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र से लगे कोयला खदानों से कोयला चोरी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में ग्राम चिलबिल, घुनघुट्टा नदी के किनारे कोयला खदान के पास से टाटा 407 वाहन में लोड कोयला पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा 407 कमांक सीजी 15 सीजेड 8502 में अवैध तरीके से परिवहन के लिए कोयला लोड किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा 407 वाहन को कब्जे में लिया, जिसमें ढाई टन कोयला लोड था। जब्त किए गए कोयले की कीमत 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित भारत राम राजवाडे पिता नंदकेश्वर राजवाडे (32) निवासी रनपुरकला थाना गांधीनगर व अधिकापुर प्रसाद पिता देवनंदन विश्वकर्मा (24) निवासी रनपुरकला को खान और खनिज विकास विनियम अधिनियम 1957 की धारा 21 (1), भादवि की धारा 379 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में प्रशिक्षु आइपीएस रॉबिन्सन गुड़िया, सउनि अरुण गुप्ता, प्रधान अराक्षक बलभद्र ठाकुर, नरेन्द्र जांगड़े, अनिल कामरे, आरक्षक ज्ञान तिग्गा, देवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र, अमरेश, राजेश किण्डो, नारायण सिंह, पैमाईशी सक्रिय रहे।

Categorized in: