नई दिल्ली- Ind vs Sl 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी के बारसापार क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है। दोनों अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेट की बात करें तो भारत का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 162 मैचों में 93 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है तो केवल 57 मैच में श्रीलंका को जीत मिली है। 11 वनडे मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।

  • 02:41 PM, 10 Jan 2023India vs SL match live score: 16 ओवर बाद भारत का स्कोर 108/0 16वें ओवर में करुणारत्ने ने 6 रन दिए। भारत ने 16 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 108 रन बना लिए हैं।
  • 02:36 PM, 10 Jan 2023भारत की शानदार शुरुआत, गिल और रोहित के बीच 100 रन की साझेदारी पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 15वें ओवर मे 100 रन पूरे कर लिए हैं। 15 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 102/0
  • 02:33 PM, 10 Jan 2023ind vs sl odi scorecard: 14वें ओवर में बने 8 रन 14वां ओवर करुणारत्ने ने डाला, जिसमें उन्होंने 8 रन दिए। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 95/0
  • 02:29 PM, 10 Jan 2023रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक रोहित शर्मा ने 41 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके वनडे करियर का 47वां अर्धशतक है। उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए। 13 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर
  • 02:20 PM, 10 Jan 202311वां ओवर नाटकीय भरा रहा 11वां ओवर नाटकीय भरा रहा। हसरंगा ने रोहित के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन गेंद विकेट से थोड़ी ऊपर थी, जिस कारण उन्हें नॉट आउट दिया गया। 11 ओवर बाद टीम का स्कोर 78/0
  • 02:16 PM, 10 Jan 2023पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0 टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। रोहित शर्मा अर्धशतक के करीब हैं। पहले पावरप्ले के बाद टीम इंडिया का स्कोर 75/0 
  • 02:11 PM, 10 Jan 20239वें ओवर से श्रीलंका की तरफ से स्पिन अटैक 9वें ओवर में दासुन शनाका ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हसरंगा से गेंदबाजी कराई। इस ओवर में केवल 6 रन बने। 9 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 69/0
  • 02:08 PM, 10 Jan 2023Ind vs SL match odi live score: 8वें ओवर में बने 4 रन 8वां ओवर श्रीलंका की तरफ से मदुशंका ने डाले जिसमें उन्होंने केवल 4 रन खर्च किए। 8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 63/0
  • 02:03 PM, 10 Jan 20237वें ओवर में भारत के 50 रन पूरे भारत ने विस्फोटक शुरुआत की है। रोहित और शुभमन गिल ने 7वें ओवर में ही 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। 7 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 59/0
  • 01:59 PM, 10 Jan 2023श्रीलंका के लिए अच्छा रहा छठा ओवरपारी का छठा ओवर श्रीलंका के लिए अच्छा रहा। मदुशंका ने इस ओवर में केवल 3 रन बने। 6 ओवर बाद भारत का स्कोर 42/0
  • 01:52 PM, 10 Jan 2023चौथे ओवर में बने 13 रन भारत ने चौथे ओवर में 3 बाउंड्री सहित 13 रन बनाए। 4 ओवर बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/0
  • 01:45 PM, 10 Jan 2023तीसरे ओवर में 2 बाउंड्री सहित बने 10 रन भारत ने सधी हुई शुरुआत की है। 3 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए हैं।
  • 01:41 PM, 10 Jan 2023डेब्यूटेंट मदुशंका के ओवर में बने 8 रन दूसरा ओवर श्रीलंकी की तरफ से डेब्यू कर रहे दिलशान मदुशंका ने डाले। इस ओवर में एक बाउंड्री सहित कुल 8 रन बने। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 12/0
  • 01:35 PM, 10 Jan 2023कसुन रजिथा के पहले ओवर में आए 4 रन श्रीलंकी की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत कसुन रजिथा ने की। इस ओवर में उन्होंने 4 रन दिए। ओवर की 5वीं गेंद पर रोहित शर्मा ने बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला।
  • 01:31 PM, 10 Jan 2023भारत की बल्लेबाजी शुरू टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की है।
  • 01:28 PM, 10 Jan 2023श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन- पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलालेज, कसुन राजिथा, दिलशान मदुशंका।
  • 01:15 PM, 10 Jan 2023प्लेइंग इलेवन में सूर्या और ईशान को जगह नहीं भारत की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। भारत का प्लेइंग इलेवन-रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
  • 01:09 PM, 10 Jan 2023टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करेगी श्रीलंका की टीमश्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। 
  • 01:07 PM, 10 Jan 2023टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी बारसापार क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां ओस का प्रभाव रहेगा इसलिए टीम टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करना का फैसला करेगी। 
  • 12:59 PM, 10 Jan 2023बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले ईशान प्लेइंग इलेवन में नहीं रोहित शर्मा प्रेस कान्फ्रेंस में साफ कर दिया है कि ईशान किशन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि शुभमन गिल को और मौका देने के मूड में हैं रोहित शर्मा।
  • 12:53 PM, 10 Jan 2023अब तक खेले गए सीरीज में भारत का पलड़ा भारी अब तक खेले गए वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 19 वनडे सीरीज खेले गए हैं, जिसमें से 14 में भारत को और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। 2 सीरीज ड्रॉ रहा है।