पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पुत्री डा. रोहिणी आचार्य ने स्वजन के खिलाफ चल रही केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को शर्मनाक बताया है।

शुक्रवार को कई ट्वीट के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार की तुलना कंस से की। रोहिणी ने लिखा- कंस ने भी गर्भवती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ? कंस का याद तो होगा ही?

तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है। तुमलोग और कितना गिरोगे। समय बलवान होता है। पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो?

रोहिणी ने लिखा- कुछ तो शर्म करो। घर में एक गर्भवती बहु है। बहनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्हें टार्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही।

लालू परिवार डरना नहीं, लड़ना जानता है..
रोहिणी ने सबसे पहला ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा छापे पर छापा भाजपा ने खोया जो आपा। इसके बाद उन्होंने लिखा लालू जी और लालू जी का परिवार, डरना नहीं, लड़ना जानते हैं।

रोहिणी ने एक और ट्वीट कर लिखा- भाजपा सरकार का हिटलर शाही फरमान है ईमान बेचने का पैगाम है मगर झुकने को तैयार नहीं बिहारी माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है..।

इनका मकसद लालू परिवार को झुकाना..
लालू यादव की बेटी रोहिणी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने बाद और ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- बस इनका एक ही मकसद है, किसी भी तरह से लालू परिवार को झुकाना, चाहे नीचता की कितनी भी हदें पार करनी पड़े, ये लोग करेंगे और करते ही रहेंगे।

इसके बाद उन्होंने लिखा- तेरे हर नापाक इरादे को अपने बुलंद हौसले से धूल में मिलाना जानते हैं हम लालूवादी।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि यह अन्याय हम याद रखेंगे। सब याद रखा जाएगा। बहन के छोटे-छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है?

क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है। इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी नहीं झुका लालू-राबड़ी परिवार। तुमलोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है।

तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो..
रोहिणी ने इसके बाद अपने ट्वीट में लिखा कि कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है।

तुमलोग और कितना गिरोगे। समय बलवान होता है। पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो?

कुछ तो शर्म करो। घर में एक गर्भवती बहु है। बहनों के छोटे – छोटे बच्चे हैं। उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही।

भाभी या बच्चे को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा..
अगर भाभी को या इनके होने वाले बच्चे को कुछ हुआ तो कौन जिम्मेदार होगा बताए ये मोदी सरकार और इनके तीन जमाई ? अरे शर्म करो और इंसानियत के नाम पे तो बच्चों और प्रेग्नेंट भाभी को तंग ना करो।

12 घंटे से तंग कर रहे हैं..
आप देखें ये लोग कैसे 12 घंटे से तंग कर रहे हैं, इनकी दुश्मनी पापा भाई से है तो लड़ें उनसे लेकिन बहनों के 5 छोटे बच्चे हैं जो की 4-8 साल के हैं, बिना खाए-पिये बंद हैं और भाभी भी प्रेग्नेंट हैं। कुछ कॉम्प्लिकेसन के कारण दिल्ली में ही हैं, देखें कैसे सुबह से ही सब को परेशान किए हुए हैं..।

Categorized in: