रायपुर। होली त्‍योहार में रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे अलग-अलग शहरों के लिए होली स्‍पेशल ट्रेन चला रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने होली के अवसर पर दुर्ग-बिलासपुर और गया-पटना के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य एक फेरे के लिए चलाने की घोषणा की है। यह दुर्ग से 08793 नंबर के साथ और पटना से 08794 नंबर के साथ चलेगी। 08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल दुर्ग से छह मार्च और नौ मार्च को 08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल पटना से छूटेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, एसएलआरडी, चार सामान्य, 12 स्लीपर, दो एसी सहित कुल 20 कोच होंगे।

Categorized in: