मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। केल्हारी ग्राम पंचायत भवन में रेत रॉयल्टी के नाम पर रेत ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ सरपंच संघ ने मोर्चा खोल कर एक बैठक आयोजित की और क्षेत्रीय विधायक को अवगत कराने का निर्णय लिया है। ज्ञात हो कि सोमवार को सोशल मीडिया में तिलोखन सरपंच के द्वारा एसडीएम मनेंद्रगढ़ के नाम लिखा गया एक शिकायत पत्र व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ था, इसी के साथ ही जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह के द्वारा भी सोशल मीडिया में किया गया अपील भी दिन भर वाइरल होते रहा है। बात खुलकर परत दर परत जब खुलने लगा तो सभी सरपंच जो महीनों से शोषित और प्रताड़ित थे उनका दर्द आज छलक कर बाहर आ गया और जनपद अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ की विशेष उपस्थिति में निर्माण समिति के सभापति मकसूद आलम के अध्यक्षता में सभी जनपद सदस्य सरपंच उपसरपंच और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में ऐसे अवैध वसूली करने वाले अवांछित तत्वों के खिलाफ एक जुट होकर अपनी आवाज को बुलंद करके विरोध के मूड में उतर आए हैं और सभी ने एक स्वर में बोला है कि हमारे क्षेत्र के विधायक गुलाब कमरो तक आवेदन पत्र पंहुचाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन करेंगे।इनकी वजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। निर्माण समिति जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभापति मकसूद आलम ने कहा कि ऐसे अवैध वसूली के खिलाफ हम सब एक हैं मैं सभी सरपंचों के साथ हूँ। जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने कहा कि डाँड़हसवाहि ग्राम पंचायत के केवई नदी में 5 हेक्टेयर रकबा का रेत उत्खनन का ठेका टेंडर के माध्यम से हो गया है जहाँ से शासन के द्वारा निर्धारित रेत रॉयल्टी लेकर रेत बेचने का अधिकार रेत ठेकेदार को मिला हुआ है उसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार से अन्य अवैध वसूली यदि रेत ठेकेदार या उसके कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केल्हारी क्षेत्र से दूरस्थ ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता को किसी भी तरह से किसी भी प्रकार का दबाव ,अवैध वसूली या गुंडागर्दी रेत कर्मचारियों या अन्य किसी के द्वारा भी किया जाता है तो ऐसे अवाँछित तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कराने के लिए सभी सरपंचों साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे और शान्त प्रिय ग्रामीण क्षेत्र में सतत विकास करने और विकास को गति प्रदान करने के लिए विधायक के हम सब साथ हैं और सरकार की छवि खराब करने वालो के खिलाफ हैं।
इस अवसर पर जनपद सदस्य रामलाल, लक्ष्मी सिंह, अनीता सिंह, सरपंच जीवंती एक्का, रजनी सिंह, सोंनकुवर, चंद्रवती, कुँवर सिंह, लखन, बाबूलाल, राधना, जुगड़ीबाई, लल्लूपाव, गोविंद,चम्पाकली, अमरसाय, पंचवती, खुन्नापाव, मानसिंह, राजकुमार पूरी, रूपेश ,विजय दिवान, लक्छ्मण गुर्जर, बीरबली, राजकुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे हैं।

Categorized in: