उन्नाव जिले में सिविल लाइंस में महिला की हत्या की घटना के खुलासे ने इंसानी रिश्तों को तार-तार कर दिया। बच्चों ने अपनी ही मां का कत्ल कर दिया। हालांकि सौतेले ही सही, लेकिन अवैध संबध और शादी करने की जिद ने भाई-बहन ने वारदात को अंजाम दिया है। 

शहर के सिविल लाइंस में हुई महिला की हत्या के खुलासे में जो सामने आया, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि बच्चे ही अपनी मां के कातिल हो सकते हैं। कत्ल के पीछे की वजह, लोगों को और भी हैरान कर देती है।

कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि हत्या की इस घटना के खुलासा तो चौबीस घंटे में कर लिया गया, लेकिन हत्या, रिश्तों और वजह जो सामने आई उसने हैरान कर दिया। बताया शुरूआत में तो विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है।

unnao murder case

24 घंटे के अंदर खुलासा
रविवार रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया। मृतका के बेटे और बेटी ने ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या की थी। दोनों में पहले बोलचाल नहीं थी, लेकिन दो साल से काफी नजदीकी थी और शादी करना चाहते थे।विज्ञापन

Unnao girl murder case

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक और युवती (सौतेले भाई-बहन) एक साथ जाते दिखे थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंच गई। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।विज्ञापन

unnao murder case

गोद भराई से था नाराज
हत्यारोपी शिवम ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता था। मां शशी को इसकी जानकारी थी, इसके बाद भी पूजा की शादी सफीपुर निवासी मनोज नाम के युवक से तय कर दी थी। मां ने दस दिन पहले पूजा की गोदभराई भी कर दी थी। तभी से दोनों ने मां को रास्ते से हटाने की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

unnao murder case

शिवम साथ लेकर आया था चाकू
हत्यारोपी शिवम कानपुर के एक होटल में कारता था। हत्या करने की योजना पहले से तय होने वह चाकू अपने साथ लेकर आया था। मौका मिलते ही इसी चाकू से मां की हत्या की और वह किसी भी सूरज में न बचे इसके लिए तकिया से मुंह भी दबाया।

unnao murder case

नर्सिंग होम में काम के साथ कैटरिंग में करती थी सहयोग
बेटी की शादी में कोई दिक्कत न आए, इसलिए शीशी सिंह निजी अस्पताल में काम करने के साथ सहेली ममता के साथ शादी बारातों में कैटरिंग का भी काम करने जाती थी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस बेटी के हाथ पीले करने के अरमान संजोए वह दिन रात मेहनत कर रही है, वही बेटी उसकी जान की दुश्मन बन जाएगी।

unnao murder case

पुलिस से बचने को भरी मांग
हत्या करने के बाद भाग रहे आरोपी शिवम ने रास्ते में लाल रंग का गुलाल खरीदकर पूजा की मांग भर दी थी। ताकि रास्ते में कहीं पुलिस उन्हें रोकर पूछताछ न करे। योजना थी कि अगर कोई पूछेगा, तो बताएंगे कि त्योहार पर अपने घर जा रहे हैं।

Categorized in: