मच्छरदानी वितरण स्थल पर कोविड-19 का की गई जांच

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को वार्ड क्रमांक 12 में विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने वार्ड वासियों को मच्छरदानी वितरित किया है ! साथ ही मच्छरदानी वितरण स्थल पर कोविड-19 की भी जांच की गई ! इस अवसर पर विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्राचार्य इंदिरा सेंगर, संजय सिंह से॑गर, वरिष्ठ कांग्रेसी बलबीर सिंह अरोरा, पार्षदगण पप्पू हुसैन, इमरान खान, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद जमील, अजय जायसवाल सहित राजेश सिंह, शुद्धू लाल वर्मा, मितानिने॑, स्वास्थ्य विभाग की नर्स एवं अन्य जन उपस्थित रहे ! मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ विकासखंड में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं एवं बुजुर्गों को वैक्टर जनित रोगों से बचाने के लिए मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है ! मच्छरदानी का वितरण की नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 1 से शुरुआत की गई ! मच्छरदानी वितरण केंद्र में वार्ड पार्षद की उपस्थिति में मितानिनो॑ के द्वारा मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है! मच्छरदानी प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड या राशन कार्ड का होना आवश्यक है एक राशन कार्ड पर एक ही मच्छरदानी प्रदान की जा रही है ! बताया जा रहा था कि राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे गर्भवती माताओं, शिशुवती माताओं व बुजुर्गों को जनित रोगों से बचाने के लिए मच्छरदानी प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य है! इसी उद्देश्य को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 12 में स्थित विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में गुरुवार को वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी के द्वारा वार्ड वासियों को मच्छरदानी का वितरण किया गया है ! इस दौरान वार्ड पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने अपने वार्ड वासियों की समस्याओं को भी सुनकर समस्याओं का निराकरण किया है इस दौरान उन्होंने वार्ड वासियों को बताया कि वार्ड क्रमांक 12 का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिस ग्रुप में जुड़कर वार्ड की समस्याओं को उनको अवगत कराया जा सकता है जिससे वार्ड की समस्याओं का निराकरण किया जा सके !

कोविड-19 का की गई जांच

मच्छरदानी वितरण स्थल विजय नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रांगण में मच्छरदानी वितरण के दौरान स्वस्थ अमले ने कैंप लगाकर लोगों का कोविड-19 जांच की है मच्छरदानी लेने आने वाले लोगों ने अपनी कोविड-19 की जांच कराई है !

Categorized in: